फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   fe killed by beating with stick

Sonebhadra News: लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या

Tue, 17 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
fe killed by beating with stick
जुगैल थाना क्षेत्र के टोला गर्दा में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जुगैल के चाड़म गांव निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन बुटली देवी की शादी (30) करीब 12 वर्ष पहले जुगैल के गर्दा टोला निवासी रामदयाल गोंड से हुई थी। रविवार को पति ने बहन की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों के माध्यम से सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के ससुराल पहुंचकर उसका शव घर से बरामद किया। सीओ ओबरा शंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि खाना खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। आवेश में आकर पति ने लाठी से वार कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed