{"_id":"62b75595c8fbc7444e59c9fc","slug":"father-wandering-to-get-justice-for-son-sonbhadra-news-vns6606231184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को न्याय दिलाने के लिए भटक रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को न्याय दिलाने के लिए भटक रहा पिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर के चंडी होटल के समीप फ्लाईओवर पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले देवेंद्र अवस्थी उर्फ दीपक के पिता राजेश अवस्थी ने एसपी को ज्ञापन प्रेषित कर परिवार के सदस्यों के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया कि पुत्र की मौत के मामले की पैरवी करने पर कुछ लोग उसे और परिवार के सदस्यों को मारने की साजिश रच रहे हैं।
दो दिन पहले रात में करीब ढाई बजे कुछ लोग दरवाजा खटखटा रहे थे। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। पिता राजेश का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है, वे मामले की शुरू से जांच कराए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं। आरोप है कि राबर्ट्सगंज कोतवाली एवं कस्बा चौकी पुलिस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही है। कार्रवाई न होने से व्यथित पिता का कहना है कि पुलिस प्रशासन यदि उनके घरवालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तैयार हो तो वह आरोपितों का नाम बताने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि देवेंद्र अवस्थी का शव 31 मई तक रात में चंडी होटल के समीप फ्लाईओवर पर रात में मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस इसे सड़क एक्सीडेंट बता रही है तो वहीं घरवाले हत्या करने के बाद देवेंद्र का शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।