{"_id":"6564f39275f27fb15504cd55","slug":"father-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-vehicle-two-injured-including-son-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6306-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के पास सोमवार को बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मासूम पुत्र समेत दो लोग घायल हुए, उन्हें चतरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मारकुंडी गुरमा निवासी राजू भारती (28) अपने पुत्र विशाल (5) व रिश्तेदार चोपन के अदलगंज निवासी अभिषेक (20) के साथ बाइक से चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगांई गांव में हुए। दोपहर बाद वापस लौटते समय बेलखुरी मोड़ से आगे महेवा गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
सड़क पर गिरे बाइक सवार राजू को रौंदते हुए चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विशाल व अभिषेक को पन्नूगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी चतरा पहुंचाया। पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू मजदूरी का काम करता था। उसके एक पुत्र और एक दो साल की बेटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।