फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father did not give two hundred rupees, then the young man hanged

दो सौ रुपये के लिए युवक ने लगा ली फांसी

Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Father did not give two hundred rupees, then the young man hanged
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी सुकरौन टोला में शनिवार की भोर में कपूर चंद (22) पुत्र कमल प्रसाद का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। अपने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर उसने शुक्रवार की रात गमछे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार वालों ने भोर में करीब तीन बजे शव को लटकता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बभनी के सुकरौल टोला निवासी कपूर चंद्र पुत्र कमल प्रसाद ने शुक्रवार की रात अपने पिता से दो सौ रुपये मांगे थे। पिता ने उससे पूछा था कि उसे रुपये किस काम के लिए पैसे चाहिए। इस पर उसने कुछ जवाब नहीं दिया। उसकी चुप्पी पर पिता ने तबियत खराब होने का हवाला देकर रुपये देने से इनकार कर दिया था। यह बात मजदूरी करने वाले पुत्र कपूर चंद को नागवार गुजरी। इस पर रात करीब दस बजे वह घर से परिवार वालों को बगैर कुछ बताए निकल गया। जब परिवार वालों को उसके घर से निकलने की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। पूरी रात परिवार वाले गांव के आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करते रहे। भोर में करीब तीन बजे कपूर चंद का शव पलास के पेड़ से उसके गमछे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पर उप निरीक्षक संजय पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed