फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers returned after waiting a whole day, paddy was not bought

दिन भर इंतजार के बाद लौटे किसान, नहीं खरीदा गया धान

Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers returned after waiting a whole day, paddy was not bought
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
खून-पसीना एक कर धान की फसल उपजाने के बाद किसान अब उसे बेचने के लिए परेशान हैं। क्रय केंद्रों के बाहर वह ट्रैक्टर ट्राली पर धान लेकर कई दिनों से लाइन लगाए हुए हैं, मगर तौल ही नहीं हो पा रही। शनिवार को भी जिले में विपणन विभाग के केंद्रों पर धान खरीद ठप रही तो अन्य केंद्रों पर मजदूर, बोरा या नियमों के फेर में किसानों का धान नहीं बिक सका। व्यवस्था के प्रति किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने और उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने जिले में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से सौ क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। किसानों की सहूलियत के लिए इस बार भले ही क्रय केंद्र की संख्या बढ़ा दी गई है, लेकिन धान की बिक्री में आफत खत्म नहीं हो रही। पहले बोरे और मजदूरों की कमी के कारण धान की खरीद बाधित रही तो अब रोजाना बदल रहे नियमों ने किसानों को परेशान किया है। सिर्फ किसान ही नहीं, खरीद कार्य में लगे अधिकारी भी परेशान हैं। उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि कब-किस नियम से खरीद की जानी है। इसका सीधा असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ा है। सरकारी दावे में लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी धान खरीदने का दावा किया जा रहा है, जबकि अब भी ज्यादातर किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने से वंचित है। पिछले चार दिनों से विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर धान खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है। शनिवार को भी किसान विभिन्न केंद्रों पर उपज लेकर भटकते रहे। दिनभर इंतजार के बाद भी उन्हें मायूसी मिली। रविवार को अवकाश के कारण खरीद बंद रहेगी। मौसम के रुख से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं ट्रैक्टर ट्राली का किराया भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed