फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers protest for paddy purchase

धान खरीद के लिए किसानों ने किया हंगामा

Mon, 18 Jan 2021 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest for paddy purchase
कोन। धान खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को कोन क्रय केंद्र पर हंगामा कर दिया। किसानों ने यहां पहले बिचौलियों की खरीद करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि किसानों की समस्याओं को शीघ्र समाधान होना चाहिए। कहा कि पात्रों की फसल खरीद न करके बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान कई दिन से लैंपस का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

किसान सुशील जायसवाल का कहना है कि क्षेत्र के किसान अपने धान को बेचने के लिए कई दिन से परेशान हैं लेकिन सचिव द्वारा बिचौलियों से धान खरीद की जा रही है। अब्दुल राजिक ने बताया कि धान बेचने के लिए पंजीकरण भी कराया लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई है। शिव प्रसाद ने कहा कि कोन लैंपस पर सचिव द्वारा अनियमितता की जा रही है। यहां 90 लोगों का पंजीकरण है, लेकिन खरीद 50 फीसद भी नहीं हुई है। सभी किसानों से तत्काल खरीद की जानी चाहिए। राकेश तिवारी ने कहा कि कोन में धान क्रय न होने से किसान परेशान हैं। इस संबंध में कोन लैंपस के सचिव रामकृत ने बताया कि चार हजार क्विंटल के सापेक्ष 1900 क्विंटल खरीद हो चुकी है। हाइब्रिड धान को छोड़कर बाकी सभी धान खरीदे जा रहे हैं। बाकी मिलीभगत का जो आरोप लगाया गया है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed