फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers did not reach the purchasing centers with paddy on the second day

क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन धान लेकर नहीं पहुंचे किसान

Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not reach the purchasing centers with paddy on the second day
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन एक किसान से 52 क्विंटल धान खरीद हुई। लेकिन दूसरे दिन एक भी केंद्र पर धान खरीद नहीं हो सकी। इसका मुख्य वजह अभी धान की कटाई होने तथा मानक के अनुरूप धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचना बताया जा रहा है। 10 नवंबर से धान खरीद जोर पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में धान खरीद के लिए अभी तक कुल 57 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां धान खरीद की तैयारी पूरी है। क्रय केंद्रों पर एक लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रों पर झरना, पंखा, कांटा, बोरा आदि व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीद शुरू होने के पहले दिन सदर ब्लॉक के उमरीकला से आए किसान सुरेंद्र सिंह का 52 क्विंटल धान तौल कराया गया था। लेकिन शेष क्रय केेंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय का कहना है कि अभी किसान धान की कटाई में जुटे हुए है। क्रय केंद्रों पर अभी मानक के अनुरूप धान नहीं आ पा रहा है। 10 नवंबर के बाद ही धान खरीद तेजी पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed