फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers

Sonebhadra News: खाद न मिलने पर किसानों ने सड़क किया जाम

Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers
बीजपुर क्षेत्र के बखरिहवा में खाद की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
बीजपुर। खाद लेने के लिए सोमवार की सुबह बखरिहवा लैंपस पहुंचे किसान दोपहर में एक बजे तक सचिव का इंतजार करते रहे। सचिव के नहीं आने पर नाराज किसानों ने रेणुकूट मार्ग पर बखरिहवा में चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। किसानों ने सचिव के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जरहा न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में किसान सोमवार की सुबह खाद लेने के लिए बखरिहवा कैंपस में पहुंच गए थे। बखरिहवा लैम्पस पर किसान लाइन लगाकर खाद लेने की प्रतीक्षा सुबह 11 बजे तक करते रहे। लैम्पस सचिव की तरफ से ना कोई सूचना चस्पा की गई थी और ना ही कोई बताने वाला था। जिस वजह से किसानों ने बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग लैंपस के सामने जामकर नारेबाजी की। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से बसें, निजी वाहनों, स्कूल वाहनों में बच्चे उमस व गर्मी से बिलबिला गए। जब किसानों ने संपर्क किया तो सचिव ने बताया कि तबीयत खराब है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि धान की रोपाई से लेकर अभी तक डीएपी, यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे हैं। किसी तरह से ऊंचे दामों पर डीएपी खरीद कर धान की रोपाई की गई। अब धान की फसल तैयार हुई तो पर्याप्त मात्रा में यूरिया भी नहीं मिल रही है। इससे फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। सरकारी खाद का दो दिन वितरण कर बिना सूचना के बंद कर दी गई। जाम की सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान खाद वितरण की मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में एसडीएम दुद्धी अखिल यादव ने बताया कि एडीसीओ को मौके पर भेजा गया है। जानकारी मिली है कि सचिव की तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से खाद का वितरण नहीं हो सका। वितरण कराने की कवायद की जा रही है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस भेजी गई है। उधर, खबर लिखे जाने तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed