फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers are selling normal paddy, getting slip of hybrid

किसान बेच रहे सामान्य धान और पर्ची मिल रहा हाइब्रिड की

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers are selling normal paddy, getting slip of hybrid
धान खरीद में गड़बड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। पहले किसान हाइब्रिड धान बेचने के लिए परेशान थे। बाद में किसी तरह उनकी उपज की खरीद शुरू हुई। अब सामान्य धान बेचने वालों को भी हाइब्रिड की पर्ची ही थमाई जा रही है। किसान इसे देखकर सकते में हैं। मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची है। डीएम ने इसकी जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद को लेकर शुरू से ही किसान परेशान रहे हैं। पहले समितियों पर हड़ताल, बोरों की कमी से खरीद प्रभावित रही तो फिर रोजाना बदलते नियमों ने उन्हें परेशान किया। कई-कई दिनों तक उपज लेकर क्रय केंद्र के बाहर किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। हाइब्रिड धान को सरकारी केंद्रों पर लेने से सीधे इनकार किया जाता रहा है। तब केंद्र प्रभारियों की दलील थी कि उन्हें इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है। अहम बात है कि अब हाइब्रिड धान की खरीद शुरू हुई है तो केंद्र प्रभारी सामान्य श्रेणी के धान की तौल के बाद हाइब्रिड की ही पर्ची थमा रहे हैं। सामान्य धान की खेती करने वाला किसान पर्ची में हाइब्रिड अंकित देख सकते में हैं। इस खेल में कई मिलर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के कैथी गांव निवासी संतोष पटेल ने डीएम को शपथ पत्र देकर इसकी शिकायत भी की है। उनका आरोप है कि 25 जनवरी को मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र पर उन्होंने अपना और अपनी माता शकुंतला देवी के नाम से मसूरी (सामान्य) धान की तौल कराई। ऑनलाइन पावती रसीद काफी दबाव बनाने पर तीन फरवरी को दिया गया। केंद्र प्रभारी की ओर से उन्हें हाइब्रिड धान की पर्ची जारी की गई है। यह स्थिति सिर्फ एक किसान की ही नहीं है। कई अन्य किसान भी इससे पीड़ित हैं। आरोप है कि सामान्य धान को आर्थिक दूरभिसंधि के तहत कागजी तौर से हाइब्रिड धान में परिवर्तित किया जा रहा है। धान खरीदी में किसान की उपज की प्रति बोरी 500 ग्राम अतिरिक्त धान जबरदस्ती लिया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम टीके शिबू ने एडीएम को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 28 हजार किसानों से खरीद गया धान
शासन ने अंतिम समय में साढ़े 14 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य तो बढ़ा दिया है लेकिन 75 क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। अब सिर्फ 25 क्रय केंद्रों पर ही 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। शासन ने जिला प्रशासन को खरीफ वर्ष 2021-22 में 155, 580 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया था। धान खरीद के लिए 100 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इसमें खाद्य विभाग की 26 केंद्र, एफपीओ, एफपीसी के 10 केंद्र, पीसीएफ के 48 केंद्र, पीसीयू के 15 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर धान खरीद किया जा रहा था। धान बेचने के लिए करीब 30 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें अब तक 28500 किसानों से धान खरीद की जा चुकी है।

नवीन मंडी समिति में स्थित एक क्रय केंद्र पर संतोष ने धान विक्रय किया है। नियमानुसार धान खरीद किया गया है। उनके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। शिकायत की जांच कराकर आख्या उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। - संजय पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed