{"_id":"5fc688cb7bb6876d32389a77","slug":"farmer-beaten-to-death-with-sticks-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, बच्चों को लेकर हुआ था विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, बच्चों को लेकर हुआ था विवाद
Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में मंगलवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इस दौरान पिटाई से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मारपीट में दोनो तरफ से छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में कई घायलों का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक के बेटे श्यामू ने बताया कि रात करीब नौ बजे उसके गांव के चार पांच लोग लाठी डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और बच्चों के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने परिजनों पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया।
विज्ञापन
पिटाई में घायल श्रीदेव यादव (65), सुशीला (35), विजयलाल यादव (16) व एक अन्य को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने श्रीदेव को मृत घोषित कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से भी तीन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन