फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Family disappeared who going to in search of two missing youth in sonbhadra

सोनभद्र में इस घटना से सहमे लोग: घर से निकले दो युवक लापता, उन्हें ढूंढने निकले परिजन भी गायब, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 23 Sep 2021 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

एक अपरिचित ने दोनों युवकों के घायल होने की सूचना उनके घरवालों को दी। जिसके बाद उनके घर के कुछ लोग ढूंढने निकले थे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर स्वॉट समेत तीन टीमें जांच में जुटीं हुई हैं।

विज्ञापन
Family disappeared who going to in search of two missing youth in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जमगांव गांव से चार दिन पहले दो युवक बाइक से घूमने के लिए जौनपुर निकले थे। रात में उनके दुर्घटना में घायल होने की खबर किसी अपरिचित ने दी। परिजन ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे तो वहां उस नाम का कोई नहीं था। युवकों का मोबाइल लगातार बंद बता रहा है।

विज्ञापन


अब ढूंढने निकले परिजनों के मोबाइल भी बंद हैं। अनहोनी की आशंका से सहमे घरवालों ने बुधवार की रात पुलिस को सूचना दी है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर स्वाट समेत तीन टीमें जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


हिंदुआरी क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य ने बताया कि 20 सितंबर 2021 को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमगांव निवासी विनोद सिंह और शाहगंज थाना क्षेत्र के झकाई गांव निवासी विजेंद्र कुमार मौर्य घूमने के लिए जौनुपर निकले थे। 22 सितंबर को 11 बजे दिन में प्रतीक अस्पताल से विजेंद्र मौर्य के मोबाइल से फोन आया कि इन दोनों का एक्सीडेंट हो गया है और हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जमगांव और झकाही गांव से अलग-अलग चार पहिया वाहन से करीब आठ लोग जौनपुर के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि जौनपुर तक सभी लोगों के मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। अब ढूंढने निकले कुछ परिजनों के मोबाइल बंद हैं तो अन्य घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठा कर रहे हैं।

बुधवार की रात अनहोनी की आशंका से सहमे घरवालों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को सूचना दी है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सदर कोतवाली इंचार्ज सत्य नारायण मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और सर्विलांस प्रभारी को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का आदेश दिया है।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि चार दिन पहले दो युवक घर से घूमने के लिए निकले थे। युवकों का मोबाइल लगातार बंद बता रहा है। उन्हें ढूंढने निकले परिजनों से भी संपर्क नहीं हो रहा है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed