{"_id":"68812498d23db8e206076fb6","slug":"family-absconded-leaving-pregnant-woman-in-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-131653-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गर्भवती महिला को अस्पताल में छोड़कर परिजन भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गर्भवती महिला को अस्पताल में छोड़कर परिजन भागे
विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में बीते दो दिन से भर्ती गर्भवती महिला की हालत बिगड़ती जा रही है। परिजन उसे छोड़कर फरार हैं। अस्पताल की ओर से महिला को रेफर कर दिया गया है। काफी प्रयास के बाद भी कोई महिला की देखभाल को भी नहीं पहुंच रहा।
बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने मेमो के जरिए इसकी सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों के मुताबिक महिला हरनाकछार गांव की रहने वाली है और मायका रन्नू गांव में है। उसे तीन बच्चे भी हैं। अभी आठ महीने की गर्भवती है।
इस हालत में भी महिला के साथ कोई परिजन नहीं है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं है। इसके पीछे महिला का ससुराल व मायका दोनों से कलह को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष से कोतवाली पुलिस ने महिला को घर ले जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अस्पताल से चले गए। महिला की हालत देख अस्पताल प्रबंधन भी चिंतित है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला को फिलहाल सीएचसी में रखा है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।