फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   False conspiracy of robbery exposed in sonbhadra police told why agent hatched this fake loot story

Sonbhadra: लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने बताया- बीज कंपनी के कमीशन एजेंट ने क्यों रचा यह षडयंत्र

Wed, 28 Dec 2022 06:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में सोमवार को एक शख्स के साथ लाखों रुपये के लूट की घटना घटी थी। सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बने शख्स ने ही फर्जी लूट की कहानी रची थी। 

विज्ञापन
False conspiracy of robbery exposed in sonbhadra police told why agent hatched this fake loot story
पुलिस की गिरफ्त में बीज कंपनी का कमीशन एजेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में सोमवार को हुए पांच लाख रुपये लूट का मामला फर्जी निकला। इस लूट को शिकायतकर्ता बीज कंपनी के कमीशन एजेंट ने ही खुद ही अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक, बीज कंपनी का पैसा हड़पने के नीयत से यह षडयंत्र रचा गया था। लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


चंदौली जिले के बरौनी कला गांव निवासी मनोज मौर्या की चकिया में बीज कंपनी है। घोरावल ब्लॉक के बंदरदेवा गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्या इस कंपनी के लिए कमीशन एजेंट का काम करता है। वह क्षेत्र के किसानों से बीज की खरीदारी करता है। मनोज ने घोरावल क्षेत्र के सिरसाई गांव निवासी एक अनाज व्यापारी को 360 क्विंटल चना व मटर बेचा था, जिसका पांच लाख रुपये बकाया था।

विज्ञापन

पैसे लेने के तीन घंटे बाद पुलिस को दी लूट की सूचना

बीज कंपनी के संचालक मनोज ने सोमवार को ओमप्रकाश को फोन कर सिरसाई गांव निवासी अनाज व्यापारी से पांच लाख रुपये भुगतान लेने को कहा। फोन आने के बाद ओमप्रकाश सिरसाई गांव पहुंचा। शाम करीब पौने पांच बजे अनाज व्यापारी से 500- 500 रुपये की 10 गड्डियां कुल मिलाकर पांच लाख रुपये ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम पौने आठ बजे ओमप्रकाश ने घोरावल पुलिस को सूचना दी कि वह पांच लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। करीब पौने छह बजे नेवारी गांव में निर्जन स्थान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। असलहा सटाकर पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

लूट की खबर मिलते ही सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता, चौकी इंचार्ज वंशनारायण राय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब ओमप्रकाश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। बताया कि उसने रुपये हड़पने के लिए लूट की साजिश रची थी।  

सीओ संजीव कटियार ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश मौर्या की निशानदेही पर तीन लाख रुपये उसके घर से और दो लाख रुपये वाराणसी से बरामद कर बीज कंपनी संचालक मनोज मौर्या को सौंप दिया गया है। पुलिस को लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह करने वाले ओमप्रकाश मौर्या का चालान कर दिया गया है।

जमीन में गाड़ दिया था तीन लाख रुपये

ओमप्रकाश मौर्या पांच भाई है। सभी भाइयों को मिलाकर 42 बीघा जमीन है। उसने बताया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था और पांच लाख रुपये हड़पना चाहता था। अनाज व्यापारी से रुपये लेकर उसने तीन लाख रुपये झोले में भरकर जमीन में गाड़ दिया। दो लाख रुपये एक रिश्तेदार को दे दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटाकर उससे पांच लाख रुपये लूट लिए। 

False conspiracy of robbery exposed in sonbhadra police told why agent hatched this fake loot story
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed