{"_id":"6584697cee9bc33fca0f5d04","slug":"fafrakund-team-won-in-kabaddi-and-khairtiya-team-won-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-7270-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कबड्डी में फफराकुंड व वॉलीबाल में खैरटिया की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कबड्डी में फफराकुंड व वॉलीबाल में खैरटिया की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
ओबरा। नगर स्थित आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय चोपन ब्लॉक के खंड स्तरीय प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। आखिरी दिन के प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में फफराकुंड टीम तो वहीं वॉलीबॉल में खैरटिया टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार अपने नाम किया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग विधा में प्रतियोगिता कराई गई। वॉलीबाल सब जूनियर वर्ग में प्रकाश जीनियस स्कूल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। सब जूनियर में खैरटिया के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में टोला फफराकुंड ने तो जूनियर वॉलीबाल में खैरटिया ने बाजी मारी। प्रमाण पत्र व शील्ड का वितरण ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में अनिल कुमार सिंह क्रीड़ा अध्यक्ष ओबरा इंटर कॉलेज एवं मो.युसुफ रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चोपन रविशंकर कुशवाहा ने किया।
डालिम्स सनबीम के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सोनभद्र। आंबेडकर स्टेडियम ओबरा में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल के छात्र-छात्रा का प्रदर्शन बेहतर रहा। एथलेटिक्स में सब जूनियर वर्ग मे दिव्यांश सेठ एवं अदिति पाल ने (स्वर्ण पदक), महिमा जायसवाल एवं अंजलि ने (रजत पदक), याकूब एवं तृप्ति ने (कांस्य पदक) प्राप्त किया। चोपन ब्लॉक के वीडियो प्रतिनिधि ने पुरस्कार वितरित किया। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया।