फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Explanation Sought from Executive Officers of Four Bodies Over Slow Progress of PM SVANidhi Scheme

Sonebhadra News: पीएम स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर चार निकायों के ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Explanation Sought from Executive Officers of Four Bodies Over Slow Progress of PM SVANidhi Scheme
बैजनाथ गांव में पीएसपी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते डीएम चर्चित गौड़। स्त्रोत : सूचना वि
सोनभद्र। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक में डीएम चर्चित गौड़ ने खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए चार निकायों के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ ऋण वितरण और नए आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को पहली किस्त में 15 हजार, दूसरी में 25 हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान अनपरा, ओबरा, रेणुकूट और रॉबर्ट्सगंज नगर निकायों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए और एक सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन कराए जाएं। डीएम ने कहा कि योजना की समीक्षा शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक सलन बागे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed