फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expedite the process of cancelling the arms licenses of suspicious and anti-social elements.

Sonebhadra News: संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई में लाएं तेजी

Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Expedite the process of cancelling the arms licenses of suspicious and anti-social elements.
पुलिस लाइन के सभागार में होती बैठक। -स्रोत पुलिस
सोनभद्र। एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। वांछित और फरार चल रहे आरोपियों की अभियान चलाकर गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

तीन वर्ष के भीतर की गई निरोधात्मक कार्रवाई के समीक्षा के साथ ही संवेदनशील व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। निर्देश दिए कि हाल में जो आरोपी जेल से रिहा हुए हैं उनकी सतत निगरानी की जाए। जनसुनवाई, आईजीआरएस प्रकरण के समयबद्ध-संतोषजनक निस्तारण, यक्ष एप के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग-डाटा फीडिंग को अद्यतन रखने के लिए सहेजा गया। साइबर अपराधों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग और फ्रॉड से संबंधित धनराशि को तत्काल होल्ड/रिफंड कराने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीआईआर पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। ऑपरेशन दहन के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि न्यायालय से निर्गत वारंट=नोटिसों का भी शत-प्रतिशत तामीला हो इसका खास ख्याल रखा जाए। इस मौके पर एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ ट्रैफिक डाॅ. चारू द्विवेदी, सीओ सदर राज सोनकर, सीओ ओबरा अमित सिंह, सीओ दुद्धी राजेश राय, सीओ पिपरी अमित सिंह, सीओ घोरावल राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed