फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Executive Engineers's lie caught on power supply, Minister gave instructions for improvement

बिजली आपूर्ति पर पकड़ा गया एक्सईएन का झूठ, मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineers's lie caught on power supply, Minister gave instructions for improvement
हिंदुआरी ग्राम पंचायत में जन चौपाल में समीक्षा करते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी,मंत् - फोटो : SONBHADRA
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में मंत्रियों के तीन सदस्यीय दल ने सदर ब्लाक के हिंदुआरी गांव में चौपाल लगाई। विकास के विभिन्न बिंदुओं और सरकारी योजनाओं पर ग्रामीणों से जानकारी ली। अफसर अपनी उपलब्धियां गिनाते रहे तो कई बार ग्रामीण उसे झुठलाते दिखे। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। एक्सईएन गांव में 15-16 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहे थे, जबकि ग्रामीणों ने सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली मिलने की जानकारी दी। नाराज कैबिनेट मंत्री ने इसमें सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे हिंदुआरी पहुंचे मंत्रियों के दल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए। मनरेगा के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में पहुंचे। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और किसान सम्मान निधि, आवास सहित अन्य लाभार्थी योजनाओं के बारे में एक-एक कर जानकारी ली। उस पर ग्रामीणों से भी राय जानी। गांव के संतोष कुमार ने बताया कि वह कई बार आवेदन कर चुका है लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री आवास और सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इसी गांव की उर्मिला ने बताया कि उसने किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक सम्मान निधि नहीं मिली। विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों का फार्म भरवाकर लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति के संबंध में लोगों ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के सापेक्ष महज 3-4 घंटे ही बिजली गांव को मिल रही है। एक्सईएन एसके सिंह को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार बिजली दिलाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी किसान मजदूर, गरीब नौजवानों, महिलाओं के उत्थान एंव प्रगति के लिए सरकार पूरी तरह से कृत संकल्पित हैं। अफसर भी इसी के अनुसार काम करें। चौपाल में सांसद पकौड़ी लाल कोल, एमएलसी विनीत सिंह, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को खिलाया गुड़-केला
चौपाल के बाद मंत्रियों का दल राबर्ट्सगंज स्थित गौशाला पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पशुओं को गुड़ व केला अपने हाथों से खिलाया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के ईओ को निर्देशित किया कि पशुओं के खाने के लिए भूसा, चारा की कमी न होने पाए। पशुओं के पीने के पानी का विशेष प्रबंध करें। राबर्ट्सगंज नगर में पीने के शुद्ध पेयजल के लिए तैयार किए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्लांट को पूरा करने की अवधि की जानकारी की और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed