फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even if the honorarium is not far, the government is not giving incentives

मानदेय तो दूर प्रोत्साहन भी नहीं दे रही सरकार

Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Even if the honorarium is not far, the government is not giving incentives
नगर स्थित सीएमओ कार्यालय पर शुक्रवार को आशाओं ने प्रदर्शन किया। तीन सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी समस्याएं हल नहीं होतीह हैं तो वह आंदोलन को उग्र रूप देंगी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बहू कार्यकर्ती कल्याण सेवा समिति के बैनर तले प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष मंजू लता मौर्या ने कहा कि नियमित मानदेय और कोविड काल में कार्य के बदले प्रोत्साहन पाने के लिए आशा कार्यकर्ता तरस रही हैं। जब पूरा देश खुद को बचाने में लगा था, तब आशाओं ने अपनी परवाह छोड़ गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं दी। इसके बावजूद उन्हें प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। वर्ष 2017 के चुनाव में सरकार ने आशाओं को नियमित मानदेय देने का वादा किया था लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाइग् गई तो उसे भी सही तरीके से नहीं दिया गया। कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो हम अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रेखा, माया देवी, जानकी देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, स्नेह लता, अर्चना चौबे, प्रतिमा देवी, सरोज, रुबी देवी, सुनैना देवी, शांति देवी, बिंदू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed