फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after paying the balance, a bill of Rs 8,000 came.

Sonebhadra News: बकाया जमा करने के बाद भी आ गया आठ हजार का बिल

Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Even after paying the balance, a bill of Rs 8,000 came.
सोनभद्र। बिजली बिल की गड़बड़ी नहीं रुक रही। बकाया जमा करने के बाद भी भारी भरकम बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्मार्ट मीटर को प्री-पेड किए जाने के बाद ऐसे मामलों की संख्या बढ़ी है। जिन उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर लगे हैं, वहां भी ज्यादा बिल की शिकायतें हैं। वहीं, खर्च जमा करने के बाद भी समय से कनेक्शन नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर कॉलोनी निवासी अमर पाल गिरि ने विद्युत वितरण खंड राॅबर्ट्सगंज के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसके यहां घरेलू कनेक्शन हैं। घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। पहले कनेक्शन पर प्राप्त होने वाले पोस्ट पेड बिल का भुगतान हर माह किया जाता रहा है, मगर प्री-पेड व्यवस्था लागू होने के बाद से अनियमित बिल ऑनलाइन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गत 17 अक्तूबर को उनके कनेक्शन पर 2986 रुपये बकाया दिखाया गया। उसी दिन 3000 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। इसके पांच दिन बाद ही 23 अक्तूबर को 1566 रुपये, 24 अक्तूबर को 1796.96 रुपये और 27 अक्तूबर को माइनस में 2380.1 रुपये बैलेंस की सूचना दी गई। इसके अगले ही दिन अचानक माइनस 7064.68 रुपये, 29 अक्तूबर को 7249.86 रुपये तथा 31 अक्तूबर को माइनस 7608.36 रुपये बिल बकाया पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल में सुधार कराए जाने की मांग एक्सईएन से की गई है। घरेलू कनेक्शन पर लगे पुराने मीटर में भी मनमाना बिल भेजे जाने के कई मामले आए हैं। मनमाने तरीके से बिल बढ़ने की 8 से 10 शिकायत प्रतिदिन कार्यालय पहुंच रही हैं।
---


छह माह बाद भी नहीं मिला नलकूप कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता से उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन भी समय से नहीं मिल पा रहा। घोरावल ब्लॉक के हरिहरपुर निवासी मीना शुक्ला ने बताया कि नलकूप कनेक्शन के लिए उन्होंने मई में आवेदन किया था। नलकूप कनेक्शन के लिए तीन खंभा और 10 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के एवज में वह 1.06 लाख रुपये जमा भी कर चुकी है। छह माह बाद भी कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। कनेक्शन के नाम पर महिला को कार्यालय दौड़ाया जा रहा है। महिला ने एक्सईएन से मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है।

---
वर्जन:
गलत बिलिंग की शिकायत विकास नगर के एक उपभोक्ता ने की थी। बिल संबंधित त्रुटि में सुधार करा दिया गया है। बिजली बिल संबंधित त्रुटि उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराते हुए दूर करा सकते हैं। नलकूप कनेक्शन के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। -इं.एसबी ठाकुर, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed