{"_id":"693867d31c75823a5409890a","slug":"evaluation-of-ninth-grade-students-will-be-done-through-parikh-app-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138569-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: परख एप से होगा नौवीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: परख एप से होगा नौवीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय विद्यालयों में कक्षा-9 के विद्यार्थियों का मिड लाइन असेसमेंट कराने के लिए मंगलवार के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में प्रधानाचार्याें को परीक्षा की बारीकियां समझाई गईं। छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। परख एप डाउनलोड कर उससे मूल्यांकन की प्रक्रिया समझाई गई।
माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा-नौ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के आकलन के लिए पहली बार मिड लाइन असेंसमेंट करा रहा है। जिले के 46 विद्यालयों के 6390 छात्र-छात्रा इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 15-15 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। परीक्षा 15 दिसंबर को सभी विद्यालयों में एक साथ होगी। वर्चुअल बैठक में डीआईओएस जयराम सिंह ने प्रधानाचार्यों से कहा कि बच्चों से अभ्यास शुरू करा दें, ताकि ओएमआर शीट भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। परीक्षा के तुरंत बाद भरे हुए ओएमआर को स्कैन कर परख एप पर डाउनलोड कराए। डीआईओएस ने कहा कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से विद्यालय से अनुपस्थित हैं, उन्हें भी समय से सूचित करें। परीक्षा 90 मिनट की होगी। परीक्षा में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। नकारात्मक अंक नहीं होगा। इस दौरान जिला समन्वयक अरविंद सिंह चौहान मौजूद रहे। -जयराम सिंह, डीआईओएस ने बताया कि मिड लाइन असेसमेंट की तैयारी विद्यालयों में चल रही है। जिला स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार कर ओएमआर शीट का मुद्रण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा-9 के विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होगी।