फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Enthusiasm shown in the first vaccine, now backward in the second dose

पहले टीके में दिखाया उत्साह, अब दूसरी डोज में पिछड़े

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in the first vaccine, now backward in the second dose
जिले में किशोरों के टीके की पहली खुराक लगाने में विभाग लगातार मंडल में अव्वल बना हुआ था। दूसरी खुराक के लिए किशोरों की संख्या कम होने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। जहां एक माह के अंदर ही विभाग ने किशोरों का 79 प्रतिशत से अधिक टीका लगाया है। वहीं चार दिनों में आंकड़ा चार प्रतिशत ही पहुंचा है।
विज्ञापन

किशोरों को टीके की पहली खुराक तीन जनवरी से लगना प्रारंभ हुई थी। इसके 28 दिनों के बाद उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए भी जानकारी दी गई थी। स्कूल बंद हो जाने से टीकाकरण की कमान विद्यालय के प्रधानाचार्यों को सौंप दी गई थी। किशोरों के घर पर संपर्क कर सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्व सूचना देकर विद्यालय में टीकाकरण का कैंप लगवा कर सभी को टीका लगवा रहे थे। लगभग सभी विद्यालयों में टीकाकरण होने के बाद अब कैंप लगना भी बंद हो गया है। पूर्व में दी गई जानकारी के बाद भी किशोर टीके की दूसरी डोज लेने केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जहां एक माह में 1,30,665 किशोरों के सापेक्ष 1,03,265 को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है। वहीं चार दिन बीतने के बाद भी अब तक कुल 5928 किशोरों ने ही टीके की दूसरी डोज लेकर आंकड़े को 4.54 प्रतिशत पहुंचाया है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज बंद होने से काफी किशोरों को टीके की दूसरी डोज नहीं लग पाई है। इसके अलावा स्कूलों की ओर से भी अब कैंप लगवा कर टीका लगवाने का सिलसिला कम किया गया है। जल्द स्कूल खुलने की उम्मीद है। इसके बाद फिर टीके की दूसरी डोज भी रफ्तार पकड़ लेगी। - डॉ. एसके चतुर्वेदी, प्रभारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7379 को लगाया टीका
जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण होने के बाद भी टीका लगवाने वालों का आंकड़ा कम नहीं है। पूर्व में कुछ बाहरी लोगों ने भी जिले में होने के कारण टीका लगवाया था, जिससे आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता रहा। वहीं शुक्रवार को पहली, दूसरी डोज के अलावा बूस्टर डोज लगवाने वाले कुल 7379 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोरों के टीके का भी आंकड़ा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed