{"_id":"6249e21184c29c65fc26c6ce","slug":"enjoyed-seeing-mother-rani-in-brahmacharini-form-sonbhadra-news-vns6464484141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारिणी स्वरूप में माता रानी के दर्शन कर हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारिणी स्वरूप में माता रानी के दर्शन कर हुए निहाल
विज्ञापन
डाला वैष्णो मंदिर में चैत्र नवरात्र पर पुजन अर्चन करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन जिले के सुप्रसिद्ध देवी मंदिरों में माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थित माता शीतला मंदिर डाला स्थित स्थित वैष्णो मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को भी नियंत्रित करने में पसीने बहाने पड़े।
राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मंदिर पूरब मोहाल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर दंडईत बाबा मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। लाइन में लगकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। अमिला धाम और चंदौली जिले के अमराभगवती धाम में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। वैष्णो मंदिर में रविवार को मां दुर्गा की नवशक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी का हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं के हाथ में नारियल, चुनरी, पुष्प, माला मां को अर्पित किया। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। माता के जयकारे और या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तयै नमो नम: का जाप करते रहे। मंदिर में भक्तजनों के लिए हलुवा चने का प्रसाद वितरण होता रहा। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर व मंदिर प्रशासन जुटी रही।
ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा अर्चना
शक्तिनगर। चैत्र नवरात्र द्वितीया तिथि पर रविवार शक्तिनगर स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर श्रद्धालु भक्त गणों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पर दर्शनार्थियों के साथ तीर्थ यात्रियों का आने का क्रम रविवार से शुरू हो गया। दर्शनार्थियों की सुविधा एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा मेला प्रांगण की साफ-सफाई बिजली पानी की व्यवस्था कराई गई है। मंदिर प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्र के आग्रह पर डीएवी ककरी के प्राचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं गीता श्रीवास्तव द्वारा दर्शनार्थियों के सुविधा के लिए मंदिर प्रांगण एवं प्राचीन मुख्य मार्ग पर टाट पट्टी बिछवाई गई। इससे कतार में खड़े श्रद्धालु भक्तजनों को राहत मिली।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में महिलाओं ने किया भजन कीर्तन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर स्थानीय महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। कीर्ति और नीलू ने देवी मां पर आधारित भक्ति गीत चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..., मैया द्वारे एक अंधा पुकारे ..., मां की महिमा निराली समेत अन्य गीत गाए। मंदिर के संस्थापक बृजलाल सरोज ने आचार्यों के साथ देवी मां का भव्य आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर कीर्ति, स्वाती, नीलू पांडेय, मीना चौबे, अनिता, शांति, पूनम शर्मा, अनिता, प्रतिमा, निशा, पार्वती आदि शामिल रहीं।