फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Engineer union demonstrated at the project gate

परियोजना गेट पर अभियंता संघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Engineer union demonstrated at the project gate
अनपरा तापीय परियोजना गेट पर मंगलवार को जेई व अभियंता संगठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसीपी निर्धारण व्यवस्था के लिए पिछले दिनों जारी आदेश को निरस्त करने की मांग की। इसे सेवा नियमों के विपरीत व प्रोन्नत अभियंताओं के साथ अन्याय बताते हुए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्पादन निगम की ओर से सेवा शर्तों एवं सेवा नियमावली से इतर वेतन कटौती के लिए एसीपी निर्धारण का आदेश किया गया है। यह उत्पीड़नपूर्ण कार्रवाई है। इसे निरस्त किया जाए। नियमावली के आधार पर अभियंता पारस्परिक वरिष्ठता सूची को भी निरस्त करने की मांग की। अवर अभियंता संवर्ग के वेतन दीर्घा में विद्यमान नॉन फंक्शनल ग्रेड वेतन के विलोपन का आदेश जारी करते हुए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड में विद्युत उपकेंद्र का आउटसोर्सिंग किए जाने का निदेशक मंडल से लिया गया निर्णय समाप्त किए जाए। केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन लगातार अवर अभियंता संवर्ग के विरुद्ध प्रतिगामी आदेश जारी करता जा रहा है, जिससे इस संवर्ग में अविश्वास बनता जा रहा है। इस दौरान संजीव वर्मा, अनिल वर्मा, अनूप वर्मा, प्रकाश सिंह, रतनदीप मौर्या, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद निगम, अरविंद बिंद, वरिंदर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed