{"_id":"69fe3e1d1b149f56f506703b","slug":"encroachments-must-be-removed-to-save-the-existence-of-sirohi-a-complaint-has-been-lodged-with-the-district-magistrate-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146127-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिरोही का अस्तित्व बचाने के लिए हटाया जाए अतिक्रमण, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिरोही का अस्तित्व बचाने के लिए हटाया जाए अतिक्रमण, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
सिरोही नदी पर कुछ इस तरह बताई जा रही अतिक्रमण की स्थिति। - स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने डीएम चर्चित गौड़ से मुलाकात कर सिरोही नदी का वजूद बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है। सौंपे गए पत्रक में कहा है कि अक्छोर ग्राम पंचायत में सिरोही नदी काफी पुराने समय से बहती चली आ रही है लेकिन भू माफिया ने उसे पाट कर कब्जा जमा लिया है। कुछ लोगों ने नदी क्षेत्र में दीवार भी खड़ी कर ली है।
सौंपे गए पत्रक में उन्होंने कहा है कि राॅबर्ट्सगंज तहसील में राजस्व के कई प्रकरणों में हेराफेरी की बात सामने आ चुकी है। दावा किया है कि संबंधितों की मिलीभगत से किसानों की ऐसी जमीन जिन पर मामूली विवाद है, उसकी बिल्डर रजिस्ट्री कराकर प्लॉटिंग कर रहे हैं। लसड़ा-अक्छोर में हुए पट्टे का जिक्र करते हुए कहा कि अपात्रों को पट्टा किए जाने का मामला सार्वजनिक होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ अभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
दावा किया है कि जमीनों की प्लॉटिंग के जरिये राजस्व विभाग के भी कुछ लोगों पर अवैध कमाई के आरोप लगाए हैं। मुसही, पकरी, पनौरा के प्रकरण का जिक्र करते हुए बगैर रेरा से नक्शा पाए कराए ही बड़े पैमाने पर मुख्यालय क्षेत्र व अन्य जगहों पर प्लॉटिंग की जा रही है। मुसहीं, पन्नूगंज, रामगढ़, चंडी तिराहा के पास, बुड़हर आदि जगहों पर गलत तरीके से प्लाटिंग का दावा किया गया है।