फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroachment removed from court premises

Sonebhadra News: न्यायालय परिसर से हटाया गया अतिक्रमण

Mon, 27 Feb 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from court premises
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज न्यायालय परिसर में रविवार को भारी पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम रमेश कुमार एवं सीओ राहुल पांडेय ने अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम ने अवैध ढंग से लगाए गए टीनशेड समेत अन्य सामानों को ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड कराकर भेजवा दिया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार की सुबह करीब दस बजे भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ एसडीएम, सीओ, कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा और नगर पालिका के ईओ न्यायालय राबर्ट्सगंज परिसर में पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान जेसेबी से कई टीनशेड आदि को तोड़ दिया। इसके बाद जेसेबी से समतल कर दिया गया। सांय तक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही चली। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed