फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees saved their lives jumping from Bolero stuck the water flow in Sonbhadra vehicle washed away

...तो हो जाता बड़ा हादसाः पानी में बह गई बोलेरो, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान; Video Viral

Mon, 12 Aug 2024 09:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09:12 PM IST
सार

Sonbhadra News: उक्त घटना को वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया। लोग कर्मचारियों के हौसले की वाहवाही कर रहे हैं। चंद मिनटों में सभी लोगों ने अपनी-अपनी जान बचा ली। वीडियो में दिख रही है कि लोगों के बाहर निकलते ही बोलेरो कार पानी के साथ बह जाती है।

विज्ञापन
Employees saved their lives jumping from Bolero stuck the water flow in Sonbhadra vehicle washed away
वायरल वीडियो से निकाली गई फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला खदान में तेज बहाव के चलते सोमवार दोपहर शिफ्ट इंचार्ज की बोलेरो फंस गई। अधिकारी संग उनके साथ मौजूद लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाया। घटना का वीडियो सामने आने पर लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अचानक क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक घंटे में करीब 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। दुद्धीचुआ के शिफ्ट इंचार्ज पीएन सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ खदान क्षेत्र में मशीनों व कार्यस्थल के निरीक्षण के लिए निकले थे।
विज्ञापन




लौटते वक्त सड़क पर बरसाती पानी संग पत्थर का टुकड़ा आ गया और उनकी बोलेरो तेज बहाव में फंस गई। पानी का बढ़ता दबाव बोलेरो को उलट दिशा में ढकेलने लगा तो सवार शिफ्ट इंचार्ज समेत सभी घबरा गए, लेकिन सूझबूझ नहीं खोया और बहाव के बीच बोलेरो छोड़ कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पानी के दबाव से बोलेरो बह गई और सवार बच गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद देखने वाला हर कोई हिल गया। सोमवार हुई तेज बारिश के चलते एनसीएल की खड़िया कोयला खदान में सड़क बह जाने की सूचना है। कई अन्य खदानों में भी अचानक हुई बारिश के चलते स्थिति असामान्य हुई। 


एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि मानसून के दृष्टिगत खदानों में कई इंतजाम पिछले सालों में हुई बारिश के रिकॉर्ड का आकलन कर किया जाता है लेकिन उम्मीद से काफी अधिक बारिश की वजह से कुछ अप्रत्याशित स्थिति निर्मित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed