फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees asked for old pension by walking

Sonebhadra News: कर्मचारियों ने पदयात्रा कर मांगा पुरानी पेंशन

Thu, 18 May 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Employees asked for old pension by walking
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार को नगर में पदयात्रा निकाली। हाइडिल मैदान से पदयात्रा करते हुए शिक्षक-कर्मचारियों ने नगर का भ्रमण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की अगुवाई कर रहे उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि पेंशन हमारा हक है। इसकी बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश मौर्य ने कहा कि कई राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दिया है, मगर प्रदेश में इसे लागू करने में हीलाहवाली की जा रही है। पेंशन बहाली के लिए लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा मौलिक अधिकार है। प्रत्येक कर्मचारी को यह हर हाल में मिलना चाहिए। पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी आशा भरी निगाहों से पेंशन बहाली का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को इस पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। पदयात्रा व प्रदर्शन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, अभिषेक मिश्रा, विंध्यवासिनी मिश्रा, जयप्रकाश राय, रवींद्र चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, क्रांति सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed