{"_id":"57fe7e934f1c1b8e1528f1e9","slug":"emphasise-to-follow-of-lohia-thought","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया विचार के अनुकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया विचार के अनुकरण पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के आदर्शों पर ही चलकर समाजवादी पार्टी सर्व समाज के विकास में जुटी हुई है।कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं।
हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चला रहे हैं। लोहिया ने सेना के जातिवादी नामों का सदैव विरोध किया। समाजवादी एक ऐसा आंदोलन है जो हर वर्ग को एक समान हकदारी देता है। लोहिया के आदर्शों पर चलकर कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला महासचिव विजय यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया अपने पीछे समाजवादी विरासत छोड़ गए हैं। ऐसे में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस विरासत को बनाए रखें और समाज में एकता, अखंडता की भावना कायम करें।
समाजवाद को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सपा के साथ खड़े हों। इस मौके पर गोपीनाथ गिरि, प्रमोद यादव, कन्हैया बियार, रवि कुमार गोड़, अशोक केशरी, लालव्रत यादव, शिवनारायण सिंह, अनिल यादव, मनीष कुमार त्रिपाठी, रमाशंकर बिंद, सियाराम यादव, रामआसरे भारती, महेश कुमार यादव मौजूद रहे।