फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emphasis on technology, digitization and innovation

टेक्नोलॉजी, डिजिटाइजेश और इनोवेशन पर जोर

Thu, 17 Mar 2022 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on technology, digitization and innovation
कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा है कि कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियां अपने कामकाज में नई तकनीक का इस्तेमाल करें एवं डिजिटाइजेश व इनोवेशन को बढ़ावा दें। कोल इंडिया मुख्यालय में ‘टेक्नोलॉजी रोडमैप’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास की बुनियाद इस बात पर निर्भर करती है कि उस संस्थान में टेक्नोलॉजी, डिजिटाइजेशन और इनोवेशन को कितना बढ़ावा दिया जाता है। कार्यशाला में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) एसएन तिवारी, निदेशक (तकनीकी) बी. वीरारेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी एसके साडंगी, सलाहकार (वित्त) संजीव सोनी और कोयला मंत्रालय के सलाहकार (परियोजना) आनंदजी प्रसाद उपस्थित थे।
विज्ञापन

निदेशक (तकनीकी) बी. वीरारेड्डी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक एक बिलियन टन कोयला उत्पादन के कोल इंडिया के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल बेहद अहम है। कोयला मंत्रालय के सलाहकार (परियोजना) आनंदजी प्रसाद ने कहा कि देश को कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह बेहद अहम है कि मशीनी तकनीक बेहतर हो और तकनीकों का आपसी तालमेल हो। कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों, कोयला मंत्रालय एवं कोयला क्षेत्र से संबद्ध अन्य हितग्राही क्षेत्रों के दुनिया भर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन भौतिक एवं आभासी दोनों ही रूप में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed