फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eliminate the problem of victims by understanding themselves, SP

पीड़ितों की समस्या खुद कर समझ कर करें दूर, एसपी

Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eliminate the problem of victims by understanding themselves, SP
दुद्धी । कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने दुद्घी सर्किल के थानों के अपराध से संबंधित मामलों की समीक्षा किया । उन्होंने थाना प्रभारियों को अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने एवं लंबित विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना प्रभारी किसी प्रकार का अपराध पनपने न दें। अपराधियों को सीधे कानून के हवाले करें और किसी निर्दोष व्यक्ति के ऊपर किसी प्रकार की आंच नहीं आनी चाहिए । अभियान चलाकर फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करें। अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने और उन्हें संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मुकदमे की पेंडेंसी थानों पर बढ़ती जा रही है इसकी विवेचना में काफी विलंब हो रहा है। न्यायालयों में चार्जशीट दाखिल समय से करें, लंबे समय से लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करें। चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीओ दुद्धी संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed