{"_id":"62f1563ac0f00748ed341474","slug":"electricity-workers-took-to-the-streets-to-return-the-electricity-amendment-bill-sonbhadra-news-vns668331036","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल वापस कराने के लिए सड़कों पर उतरे विद्युत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल वापस कराने के लिए सड़कों पर उतरे विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के लोकसभा में रखे जाने से बौखलाए विद्युत कर्मचारियों ने सोमवार को अनपरा तापीय परियोजना गेट पर पीएम और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन का जिला संविदा श्रमिक यूनियन ने समर्थन किया।
एनसीसीओईई व आल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजिनियर्स ने संयुक्त रूप से प्रदेश भर की परियोजनाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूनियर इंजीनियर्स और प्रोन्नत अभियंता एक साथ परियोजनाओं के गेटों पर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने इस अमेंडमेंट बिल से होने वाले नुकसानों को मौजूदा सभी के समक्ष रखा और इसे वापस लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि संगठन इस अधिनियम का पुरजोर विरोध कर रहा है। संगठन के अध्यक्ष ई. सचिन राज व उपाध्यक्ष इं. सत्यम यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि इस विधेयक को जल्दबाजी में संसद में न पारित किया जाए और बिजली उपभोक्ताओं व बिजली कर्मचारियों सहित सभी स्टेक होल्डर्स से विस्तृत चर्चा करने के लिए इस बिल को संसद की बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को संदर्भित करने मांग की। इस बिल पर केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य से चर्चा नहीं की और इसे लोकसभा में रख कर पारित कराने की कोशिश की। यह संसदीय परंपरा का उल्लंघन है। प्रदर्शन में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा अनपरा के अध्यक्ष सचिन राज, उपाध्यक्ष सत्यम यादव, केंद्रीय महासचिव अनूप वर्मा, सचिव ज्ञानेंद्र सिंह पटेल, वित्त सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव, संगठन सचिव मनोज पाल, राजेश सिंह, लाल चंद कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, दीपक बिंद आदि मौजूद रहे।
देशव्यापी आंदोलन का वर्कर्स फ्रंट ने किया समर्थन
बिजली कामगारों के देशव्यापी आंदोलन का वर्कर्स फ्रंट ने समर्थन किया है। सोमवार को पिपरी में वर्कर्स फ्रंट अध्यक्ष दिनकर कपूर व युवा मंच संयोजक राजेश सचान बिजली कामगारों के आंदोलन व कार्य बहिष्कार में शरीक हुए। वर्कर्स फ्रंट प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि विधेयक के पारित होने से न सिर्फ बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी तय है बल्कि देश में लाखों कर्मचारियों की नौकरी को भी खतरे में डाला जा रहा है। पिपरी में अभियंताओं व कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में शरीक होकर युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने भी आंदोलन का समर्थन किया। अनपरा में भी ठेका मजदूर यूनियन के मंत्री तेजधारी गुप्ता कर्मचारियों के आंदोलन में शरीक हुए और समर्थन दिया।

राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त स?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन