{"_id":"662ffdcc0add1d3b1b067474","slug":"electricity-went-off-in-30-villages-for-seven-days-villagers-protested-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112438-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सात दिन से 30 गांवों की बत्ती गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सात दिन से 30 गांवों की बत्ती गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के ऊंचडीह सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले लगभग 30 गांवों में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने देवरी खुर्द गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली निगम के शाहगंज एसडीओ और ऊंचडीह के जेई पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि अगर क्षेत्र में थोड़ी सी भी हवा चल जाती है तो दो-तीन तक बिजली कटी रहती है। न तो एसडीओ फोन उठाते हैं न ही जेई। भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप में जनता परेशान है।
सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि एसडीओ-जेई कभी भी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र में नहीं आते। सिर्फ बकाया बिल वसूल करने के लिए मौके पर पहुंचते हैं और गरीबों का शोषण करते हैं।
विज्ञापन
रामजतन भारती ने कहा कि एक सप्ताह से 30 गांवों के ग्रामीणों को बिजली नहीं मिली और जब ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने की तो उल्टे उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन में अनिमेश, रमेश, विजय पासवान, संतोष यादव, लालजी, कमलेश, रामसूरत, राजेश आदि उपस्थित रहे।