{"_id":"9586356a635a80e30027d16007c5e076","slug":"electricity-department-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग का फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग का फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर समेत आसपास के गांवों में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से नाराज उपभोक्ता
विज्ञापन
शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े । राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर बिजली
विभाग का पुतला फूंका।
बोर्ड परीक्षा सिर पर है बावजूद बेतहाशा बिजली कटौती जारी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
सभा के दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। बिजली की आंखमिचौली से हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी तैयारियों को लेकर चिंतित हैं।
कटौती पर रोक लगाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया, लेकिन उनकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। विवश होकर छात्रों के हित मेें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो विद्यार्थियों के हित में मुख्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए शासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। पुतला दहन करने में संतोष शुक्ला, दीपू पांडेय, कमालुद्दीन, ऋषिकांत द्विवेदी, देवेंद्र सोलंकी, भगत सिंह, संजय, राघवेंद्र, गुड्डू मौैजूद रहे।