फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand increased by one thousand megawatt in 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे में एक हजार मेगावाट बढ़ी बिजली की मांग

Mon, 29 Apr 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand increased by one thousand megawatt in 24 hours
प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में एक हजार मेगावाट बिजली की मांग बढ़ गई। रविवार को बिजली की मांग साढ़े 27 हजार मेगावाट के पार चली गई। निगम ने कोयले का पर्याप्त स्टॉक भी कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीक आवर में प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग जहां 24075 मेगावाट पर थी। वहीं अगले दिन बिजली की अधिकतम मांग 300 मेगावाट घटकर 23778 मेगावाट पर आ गई। जबकि न्यूनतम मांग में एक हजार मेगावाट बढ़कर 16428 मेगावाट पर चली गई।
विज्ञापन

मगर 24 घंटे बाद ही बिजली की मांग में एक हजार मेगावाट का इजाफा हुआ, जो 24775 मेगावाट पर चली गई और न्यूनतम मांग 1500 मेगावाट बढ़कर 18007 मेगावाट पर चली गई। बिजली की बढ़ती मांग के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उत्पादन निगम की परियोजनाओें ने भरपूर कोयला का स्टाॅक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना ने मानक का 88 फीसद यानी 554.7 हजार टन, हरदुआगंज ने मानक का 121 प्रतिशत यानी 601.5 हजार टन, ओबरा ने मानक का 43 प्रतिशत यानी 295.7 हजार टन, जवाहरपुर ने मानक का 59 प्रतिशत यानी 139.1 हजार टन, पारीछा ने मानक का 88 प्रतिशत यानी 324.3 हजार टन कोयला अपने यहां स्टॉक कर लिया है।

वहीं निजी क्षेत्र के लैंको अनपरा तापीय परियोजना में अभी कोयले की कमी बरकरार है। लैंको में अभी मानक का आठ प्रतिशत यानी 20.7 हजार टन कोयला स्टॉक बचा हुआ है। निगम की परियोजनाओं में लगातार कोयले का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed