फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand increased by 1200 MW in last 24 hours

Sonebhadra News: पिछले 24 घंटे में 1200 मेगावाट बढ़ी बिजली की मांग

Mon, 29 May 2023 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand increased by 1200 MW in last 24 hours
रेणुसागर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने का असर बिजली की मांग पर भी पड़ा है। प्रदेश में बिजली की मांग में फिर उछाल हुआ है। सोमवार को बिजली की मांग 21 हजार मेगावाट के पार चली गई। पिछले 24 घंटे में करीब 1200 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेतहाशा गर्मी के कारण मंगलवार को बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट के पार चली गई थी। उसके बाद आंधी तूफान के बाद बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। इस कारण बिजली की मांग लुढ़ककर रविवार को 20 हजार के नीचे चली गई थी। इस बीच भार एवं प्रेषण केंद्र ने अनपरा की परियोजनाओं पर थर्मल बैकिंग लगा दी थी। सोमवार को तेज धूप निकला तो सूबे का मौसम एक बार फिर गर्म हो गया। इससे मांग में 1194 मेगावाट की उछाल दर्ज की गई। सोमवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 21175 मेगावाट और न्यूनतम मांग 13257 मेगावाट दर्ज की गई। अनपरा सहित लैंको परियोजना की सभी इकाइयां भी फुल लोड पर संचालित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed