फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity bill due in father's name, son is not getting connection

Sonebhadra News: पिता के नाम बिजली बिल बकाया, बेटे को नहीं मिल रहा कनेक्शन

Mon, 26 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill due in father's name, son is not getting connection
राॅबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के पन्नूगंज उपकेंद्र के भगवानपुर गांव में झटपट पोर्टल पर आवेदन के 20 दिन बाद भी कनेक्शन नहीं मिल पाया है। ग्रामवासी विमलेश ने 8 मई को झटपट पोर्टल के माध्यम से एक किलोवाट घरेलू विद्युत संयोजन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

आवेदन में बताया कि वह अपने पिता से अलग निवास कर रहे हैं और उनके घर के लिए अलग से बिजली कनेक्शन चाहिए। इस आवेदन पर जेई तेजूराम गौतम ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि पिता हरिशंकर के नाम पर पहले से बिल बकाया है।
विज्ञापन

जब तक यह बकाया जमा नहीं किया जाता, नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। पिता से अलग रहने और मकान भी अलग होने के बाद भी कनेक्शन न मिलने से उपभोक्ता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 13 मई की शाम जेई और लाइनमैन ने उनके घर पहुंचकर पांच हजार रुपये मांगे। न देने पर आवेदन स्थायी रूप से निरस्त करने की धमकी दी।
इस बाबत एक्सईएन एके सिंह ने कहा कि परिसर में पहले से बकाया होने पर बिना नो ड्यूज के नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। आवेदक को बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद कनेक्शन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed