फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric current landed in the pole outside the house, the former chief died as soon as he touched it

Sonebhadra: घर के बाहर लगे पोल में उतरा करंट, छूते ही पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम

Sat, 01 Jul 2023 02:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव के पूर्व प्रधान मानशाह (65) सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रहे थे। बहू पानपती ने बताया कि दरवाजे पर बिजली का खंभा है। सफाई के दौरान पूर्व प्रधान ने पोल और उससे लगे स्टे वायर को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर गिरकर छटपटाने लगे।

विज्ञापन
Electric current landed in the pole outside the house, the former chief died as soon as he touched it
पूर्व प्रधान मानशाह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनी में लगातार बारिश के बीच बिजली के पोल खतरनाक साबित हो रहे हैं। शनिवार को दरवाजे के पास लगे पोल में उतर रहे करंट के कारण पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव की है। पूर्व प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसे ही पोल में उतर रहे करंट के कारण दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बालक की जान चली गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra Fire: हाईवे पर कई किमी तक दौड़ता रहा 'बर्निंग ट्रक', ड्राइवर घटना से अंजान, लोग चिल्लाए और...
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव के पूर्व प्रधान मानशाह (65) सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रहे थे। बहू पानपती ने बताया कि दरवाजे पर बिजली का खंभा है। सफाई के दौरान पूर्व प्रधान ने पोल और उससे लगे स्टे वायर को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर गिरकर छटपटाने लगे। आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, मगर तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मानशाह सेंदूर ग्राम पंचायत के वर्ष 1995 से 2000 तक प्रधान रह चुके हैं। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मृतक की बहू पानपती ने बभनी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मेराज खां ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed