{"_id":"68239406da6ee40543052324","slug":"eight-members-of-a-family-fall-ill-suspected-to-be-heat-stroke-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128317-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक ही परिवार के आठ लोग बीमार, लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक ही परिवार के आठ लोग बीमार, लू की आशंका
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शादी समारोह के बाद एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। मंगलवार को उन्हें एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। लू लगने की आशंका है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में हरीनाथ की पुत्री का विवाह करहिया गांव में तय हुआ था। रविवार को बरात आई और सोमवार को विदाई के बाद परिवार के सदस्य अचानक बीमार हो गए।
इनमें सुरसती (45), कलावती (48), राधा (15), सोनम (18), लक्ष्मी (13), चंदा (25), सुदामा (5), मनोज (20) को एंबुलेंस की मदद से मंगलवार की दोपहर बाद म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. संजीव बिंद ने सभी का उपचार शुरू किया। परिजनों की मानें तो विदाई के बाद ही उन्हें बुखार, सर्दी, खांसी और पेट दर्द करने लगा, लेकिन लापरवाही में उन्होंने सोमवार को कहीं नहीं दिखाया। मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।