फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   eight arrested in sonebadra in matter of thief

सोनभद्र : चोरी के जेवरात के साथ आठ गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
eight arrested in sonebadra in matter of thief
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतौहा गांव में शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी के आरोप में आठ लोगों को तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, करीब चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण, 22000 नकद और एक टाटा मैजिक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्त ने बताया कि 27 मई को घोरावल कोतवाली के महेवा गांव में फायरिंग के दौरान दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे। एएसपी ओपी सिंह के प्रवेक्षण में घोरावल सीओ रामआशीष यादव की अगुवाई में टीमें गोलीकांड का खुलासा करने के लिए लगाई गई थी। जांच के दौरान पता चला पिछले दिनों घोरावल क्षेत्र में हुई चोरियों के सामानों के बंटवारे को लेकर गोली चली। शुक्रवार को सतौहा गांव के पास खाली पड़े एक मकान में सीओ राम आशीष की नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी प्रवीण सिंह और एसओजी प्रभारी अंजनी राय ने चोरी के सामान के साथ घटना में प्रयुक्त तीन बाइक के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाइक से जहां चोरी करना होता था वहां जाकर छत के रास्ते चोरी की घटना को अंजाम देकर पुन: वाहनों से फरार हो जाते थे। चोरी का माल आरोपी लवकुश के घर रखते थे। लवकुश ने सोने की एक चुड़ी गायब कर दी थी जिसको लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महाव गांव निवासी लवकुश धरिकार, अजय धरिकार, सुनील धरिकार, धनपति धरिकार, मिर्जापुर जिले के मड़रिहा निवासी मुनीब उर्फ पंडित, अमरावती निवासी संतोष सोनी, बसनही निवासी दीनानाथ केशरी और अमरावती निवासी रवि धरिकार के कब्जे से 22 हजार नकद, करीब चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण, एक तमंचा, एक कारतूस, तीन बाइक और एक मैजिक बरामद की गई। आरोपी चोरी का माल संतोष केशरी और दीनानाथ केशरी के पास बेचा करते थे। कहा कि आरोपियों का चालान करते हुए वाहनों को सीज कर दिया गया। आरोपियों के पास मिली मोटर साइकिल और मैजिक चोरी की तो नहीं है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed