फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   education

115 स्कूलों में जानजोखिम में डालकर पढ़ रहे बच्चे

Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
education
सोनभद्र। जिले के 115 प्राथमिक / उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इन स्कूलों में जान जोखिम में डालकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों और बच्चों को तारों के टूट कर गिरने का भय सताता रहता है। विद्युत निगम के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने विद्यालयों केे ऊपर से गुजरे विद्युत के तारों के शिफ्टिंग करने के लिए स्टीमेट तैयार कर डीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उनकी सुरक्षा के नाम पर पानी की तरह धन खर्च कर रही है।8, लेकिन हकीकत यह है कि जिले के 115 परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जानजोखिम में डालकर बच्चे पठन-पाठन करने को मजबूर हैं। राबर्ट्सगंज नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय सजौर समेत सौ से ज्यादा स्कूलों के भवनों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे है और उनमें विद्युत प्रवाहित हो रही है। इन तारों को हटवाने के लिए पूर्व में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभागीय और विद्युत निगम के अधिकारियों को लिखापढ़ी की थी। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि जिले में 115 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे है। तारों को हटाकर अन्य जगहों पर शिफ्ट करने के लिए करीब एक करोड़ 12 लाख का प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा गया है। कहा कि धन मिलते ही स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे तारों को शिफ्टिंग करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed