फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Durga Vahini held a march, emphasizing women's empowerment.

Sonebhadra News: दुर्गा वाहिनी ने निकाला पथ संचलन, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Sun, 25 Oct 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Durga Vahini held a march, emphasizing women's empowerment.
रेणुकूट में पथ संचलन करती दुर्गा वाहिनी के लोग। जागरूक पाठक
रेणुकूट। दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को रेणुकूट में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सहसंयोजिका शुभांगी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पथ संचलन राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि शुभांगी सिंह ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य अधिक से अधिक बहनों को संगठन से जोड़ना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बहनों से संगठित होकर कार्य करने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद का आनुषंगिक संगठन है। कार्यक्रम में प्रांत कार्यसमिति सदस्य मंजू जायसवाल, सीमा उपाध्याय, सेवा विभाग की सुनीता दुबे, प्रांत सहसंयोजक राजेश सिंह, जिला मंत्री संदीप गुप्ता, विभाग सहमंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र सोनी, जिला गौ रक्षा प्रमुख आनंद किशन गुप्ता, बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, प्रखंड मंत्री यशवंत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, राहुल, मनीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका वैष्णवी सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव और रेणुकूट चौकी प्रभारी नवनीत कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed