{"_id":"57d1af324f1c1bce76317192","slug":"due-to-raining-several-houses-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई कच्चे मकान गिरे, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई कच्चे मकान गिरे, लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सेवायोजन कार्यालय में भरा बारिश का पानी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। जिला सेवा योजन कार्यालय में पानी घुसने से कई कागजात खराब हो गए। नगवां ब्लॉक के भैरसहिया रपटा पर चार फीट पानी लगने से मांची थाना जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। गुरुवार को नाव से दैनिक उपयोग की सामान थानों पर पहुंचाई गई।
बुधवार की देर रात हुई तेज बारिश से राबट्र्सगंज नगर में स्थित सेवायोजन कार्यालय में पानी भर गया। कोतवाली परिसर में भी पानी एकत्र हो गया। लोढ़ी स्थित सीएमओ कार्यालय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आवास के चारों तरफ एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया। गुरुवार की अलसुबह लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।
उधर खलियारी संवांददाता के अनुसार तेज बारिश होने से गुरुवार को रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ गांव निवासी सुरेश तिवारी और पनिकप गांव निवासी वेद व्यास मौर्य का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखे घरेलू सामग्री बर्बाद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को मकान गिरने की सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की हैै। उधर इस बारिश से एक बार फिर भैसहिया रपटा पर चार फिट पानी चल रहा है। वहीं मांची थाने के समीप बले दूसरा रपटा पर भी तीन-चार फीट पानी जमा होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया हैै। दोपहर बाद नाव से पुलिस कर्मी दैनिक उपयोग की सामानों को थानों पर ले गए। वहीं रपटा पर पानी होने से ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया हैै।