{"_id":"57b896874f1c1b29156ecd51","slug":"due-to-rainig-several-houses-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश के चलते कई कच्चे घर धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश के चलते कई कच्चे घर धराशायी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड छह में बारिश से गिरा मकान। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से कस्बा में स्थित दर्जनों घर गिर गए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओम प्रकाश पुत्र रामचंद्र वार्ड नंबर ती, बलवंत पुत्र श्रृंगार राम वार्ड नंबर तीन, सोगरा बेगम पत्नी गुलबहार वार्ड नंबर चार, सरवरी बेगम पत्नी मुमताज वार्ड नंबर चार, रुखसाना बेगम पत्नी इम्तियाज, श्यामसुंदर, पिंटू कुमार, सुनील कुमार वार्ड नंबर दस, सादिक पुत्र अजीज सभी निवासी कस्बा दुद्धी के मकान धराशायी हुए हैं।
बताते चलें कि रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी जिसके चलते मिट्टी के बने कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। गिरे हुए घरों के रहवासियों का कहना है कि ले देकर सिर्फ एक घर ही था जिसमें पूरे परिवार के साथ रह रहे थे लेकिन बारिश के कारण यह भी गिर गया। किसी तरह बाहर पूरे परिवार के साथ रहकर रात गुजारा गया। सुबह घटना की सूचना तसीलदार दुद्धी को प्रार्थना पत्र के जरिए दी गई। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल व कानूनगो को इसकी जांच करके आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया।
उधर, राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती में तेज बारिश के चलते शुक्रवार को पीर मोहम्मद और हीरा का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान नुकसान हो गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं टुनटुन समेत कई लोगों के मकान में पानी जमा हो गया है। इससे उनके भी मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कब्रिस्तान की चहारदीवारी भी ढह गई है। बस्ती के चारों तरफ पानी जमा होने से रहवासी परेशान है। यह समस्या जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से हुई है।