{"_id":"6769a6e21d53ea288f025509","slug":"duddichua-won-the-trophy-by-defeating-ncl-headquarters-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122140-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एनसीएल मुख्यालय को हराकर दुद्धीचुआ ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एनसीएल मुख्यालय को हराकर दुद्धीचुआ ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में चल रहे एनसीएल की अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दुद्धीचुआ की टीम ने एनसीएल मुख्यालय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता का समापन सोमवार फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। फाइनल मैच एनसीएल मुख्यालय और दुद्धीचुआ के बीच खेला गया। एनसीएल मुख्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
जवाब में उतरी दुद्धीचुआ टीम के बल्लेबाज विनायक सिंह 34 रन, अरुण 83 रन की नाबाद पारी खेली। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों की मदद से टीम 19.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बना कर आठ विकेट से फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन
एनसीएल अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ककरी, बीना, कृष्णशिला, खड़िया, जयंत, निगाही, ब्लाक बी, अमलोरी, सीडब्लूएस जयंत, झिंगुरदा, एनसीएल मुख्यालय, दुद्धीचुआ कुल 12 टीमें शामिल हुई थी। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार द्वारा विजेता/ उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।