फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi's drinking water crisis will be solved Rs 50 crore

Sonebhadra News: 50 करोड़ की योजना से दुद्धी का पेयजल संकट होगा दूर

Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Duddhi's drinking water crisis will be solved Rs 50 crore
दुद्धी। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाने की पहल तेज हो गई है। इसके लिए करीब 50 करोड़ की वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन के निर्देश पर दुद्धी पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को चेयरमैन कमलेश मोहन के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की।
विज्ञापन

लगभग 40 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत दुद्धी पेयजल की समस्या से वर्षों से जूझ रहा है। गर्मी के दिनों में समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। मई व जून माह में पानी की उत्पन्न विकट समस्या को देखकर चेयरमैन ने तत्काल शासन को पत्र लिखा। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने पेयजल प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए, जल निगम को विस्तृत परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब स्थाई समाधान के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना से जल निगम नगरीय की तरफ से कनहर नदी से पानी लिफ्टिंग कर शुद्ध पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान निकालेगी। नए व अत्याधुनिक तरीके से पाइपलाइन नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में बिछाई जाएगी। इसका सर्वे मंगलवार को पहुंचे एई राजकुमार पटेल, जेई आशीष कुमार यादव ने नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed