फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi defeated Bina by 58 runs.

दुद्धी ने बीना को 58 रन से हराया

Thu, 16 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Duddhi defeated Bina by 58 runs.
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार का मैच मेजबान टीम ए और एनसीएल बीना के बीच हुआ। टास दुद्धी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच 20-20 ओवरों का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 168 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीना की टीम 16.3 ओवर में ही धराशायी हो गई। टीम ने सभी विकेट गवांकर मात्र 110 रन बनाए। मेजबान क्लब की टीम ए एकतरफा मुकाबले में एनसीएल बीना की टीम को 58 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गयी। मेजबान टीम के खिलाड़ी भोला को मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वहीं चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सातवां मैच विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज व प्रकाश पाली क्लीनिक सोनभद्र के बीच हुआ। इसमें शाहगंज ने प्रकाश पाली को 76 रन से हराकर मैच जीत लिया। युवा व्यवसायी उमेश अग्रहरि ने मैन आफ दी मैच का पुरस्कार सुधीर को दिया।
विज्ञापन

शाहगंज की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाया। शाहगंज की ओर से सुधीर ने 39 गेंदों पर छह छक्के पांच चौके की मदद से 84 रनों की पारी खेली ।फरहान ने 49 रन बनाया। संदीप ने 29 रन और रोहित चंद्रवंशी ने 10 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रकाश पाली क्लीनिक सोनभद्र की पूरी टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। शाहगंज ने इस मैच को 76 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पाली क्लीनिक की ओर से शमशेर ने 17 रन बनाए। नफासत ने 16 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। शाहगंज की ओर से सफल गेंदबाज संदीप रहे जिन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 13 रन देकर तीन सफलता अर्जित किया, जबकि अभिषेक ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 9 रन देकर दो सफलता अर्जित की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्म सीमेंट से युवा व्यवसायी उमेश अग्रहरि ने शाहगंज के सुधीर को दिया। अंपायर की भूमिका में नारायण सोनी व शुभम रहे। यहां नीरज पांडेय, माला चौबे, सुरेश सिंह पटेल, देवेंद्र पांडेय, इरसान खां, राम नारायण सिंह पटेल, रोहित चंद्रवंशी, अमृत गुप्ता, गोलू केसरी, छोटू सिंह, विवेक नागर, मुन्ना हाशमी, संतोष सिंह पटेल, अमन खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed