फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drunk driving trial

नशे में वाहन चलाने पर मुकदमा

Fri, 06 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 06 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Drunk driving trial
जिले में यातायात माह के तहत जिले में पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान और बगैर कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग हुई। छोटे-बड़े दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने चालकों को नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


यातायात माह नवंबर के तहत पूरे जिले में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शहर से लेकर गांव तक यातायात नियमों से छपे पंफलेट वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में यातायात प्रभारी गजानंद यादव ने ट्रकों के चालकों को रोक कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में विधिवित जानकारी दी।

हेल्थ विथ लाइजर (शराब चेक करने की मशीन) से चालकों का चेकअप किया गया कि वे कहीं नशे में वाहन तो नहीं चला रहे हैं। इस दौरान यातायात प्रभारी ने करीब डेढ़ दर्जन छोट-बड़े वाहनों का चालान कर चालकों से हजारों रुपये जुर्माना वसूला।

उधर, राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर अपराह्न तीन बजे से क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद की अगुवाई मेें शहर कोतवाल अबरार अहमद और कस्बा चौकी प्रभारी अवधराज यादव ने भी वाहनों के कागजातों की जांच कर हैंडविल वितरित किया।


 यहां भी आधा दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया। उधर घोरावल कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल रमाकांत पांडेय और पन्नूगंज थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed