फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dropped temperature, thick blanket of fog

गिरा तापमान, कोहरे की तनी चादर

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dropped temperature, thick blanket of fog
शक्तिनगर वाराणसी राजमार्ग राबर्ट्सगंज में छाया कोहरा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ठंड अब कोहरे के रूप में लोगों को प्रभावित करने लगा है। शाम होते होते बढ़ते कोहरे के प्रभाव से सड़कों पर वाहनों के चलने की समस्या होने लगी है। पहाड़ी रास्तों पर हादसे से बचने के लिए सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य को रवाना हो रहे। इस तरह से तापमान गिरने के साथ ही कोहरे की तनी चादर से लोगों का जीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को पारा लुढ़क कर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन

शाम होते ही चारों तरफ कोहरा छाने लगता है, आधी रात होते होते कोहरे की चादर चारों तरफ होती है, यह नजारा सुबह तक कायम रहता है, ऐसे में लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे से बचने के लिए दिन में भी लाइट जलाकर वाहन सड़कों पर रेंग रेंग कर चलते नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सर्द हवा चलने के नाते दो दिन से तापमान में गिरावट आई है, इस दौरान शुक्रवार, तीन दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दूसरे दिन शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में कोहरा छाने से नजदीक के लोग नहीं दिखाई पड़ रहे थे। घने कोहरे के कारण वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर हेड लाइट जलाकर ट्रक, बस व अन्य वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। ग्रामीणांचल में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के आसपास दिखे। जबकि राबर्ट्सगंज नगर में अलाव नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed