फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   driver trapped in cabin Accident happened in Markundi valley on Varanasi-Shaktinagar road

केबिन में बुरी तरह फंसा ड्राइवर: ब्रेक फेल होने से घाटी में पलटा ट्रक, दो घंटे तक चिल्लाता रहा चालक और फिर..

Tue, 21 Feb 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Feb 2023 10:27 AM IST
सार

चंदौली जिले के नसीरपुर निवासी ट्रक चालक रंजय चौहान गाजीपुर से ईंट लादकर चोपन में उतारने जा रहा था। हाइवे पर मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक घाटी में पलट गया। खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि चालक केबिन में फंस गया।

विज्ञापन
driver trapped in cabin Accident happened in Markundi valley on Varanasi-Shaktinagar road
केबिन में बुरी तरह फंसा ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी मंगलवार की भोर में ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घण्टे की मशक्कत से चालक को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।  खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। ढलान पर ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन

चंदौली जिले के नसीरपुर निवासी ट्रक चालक रंजय चौहान (43) पुत्र रामवृक्ष ग़ाज़ीपुर से ईंट लादकर चोपन में उतारने जा रहा था। हाइवे पर मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक घाटी में पलट गया। खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि चालक केबिन में फंस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत से केबिन काटकर चालक को किसी प्रकार बाहर निकाला। उसे हाथ-पैर और सिर में चोट आई है। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खलासी चिरईगांव निवासी अजीत कुमार (28) के मुताबिक ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed