फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   drinking dirty water

पी रहे राख मिला पानी

Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
drinking dirty water
जलभराव से भदौलपुरवासी परेशान - फोटो : अमर उजाला
रेणुकापार इलाके के लोग नदी का राख मिश्रित पानी पीने को मजबूर हैं। रेणु नदी में ओबरा परियोजना से निकलने वाली राख बहाई जाती है। इससे नदी का पानी दूषित हो गया है। ऐसे में दूषित पानी लोगों को बीमार बना सकता है।
विज्ञापन


रेणुका नदी के चकाड़ी, गुरुड़, निंगा, बगबैयसा, अरंगी, कडिय़ा, कासपानी, मैरादांड, लोहियाकुंड फफराकुंड, चैना में जलस्तर खिसकने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। चिलचिलाती गर्मी और धूप ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दी है। ऐसे में गला तर करने के लिए लोग रेणुका नदी का राख मिश्रित पानी पीने को विवश हैं। रेणुका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक विश्वनाथ पांडेय, कन्हैया, मंगल, रामपति, दिनेश, पतिराज, शिवमंगल, हरी ने चेताया कि जल्द इन क्षेत्रों में टैंकर से पानी आपूर्ति नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


पनारी के सेक्रेटरी रामविलास ने बताया कि 20 हजार 298 की जनसंख्या पर क्षेत्र में कुल 376 हैंडपंप हैं। इनमें मरम्मत कराने के बाद करीब 350 काम कर रहे हैं। राहत के लिए टैंकर की भी व्यवस्था की जा रही है। जुगैल के सेक्रेटरी सुनील यादव के अनुसार तीस हजार की आबादी वाले जुगैल क्षेत्र में  कुल 575 हैंडपंप हैं, जिसमें करीब 400 को मरम्मत कर और पाइप बढ़ाकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परसोई के सेक्रेटरी छोटेलाल यादव के मुताबिक नौ हजार की जनसंख्या वाले परसोई क्षेत्र में कुल 185 में से 150 के आसपास हैंडपंप काम कर रहे हैं। बिजली की व्यवस्था न होने के नाते इन गांवों में सबमर्सिबल भी नहीं लग सकता। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डा. आर के गुप्ता कहते हैं कि दूषित पानी पीने से लोगों को टायफायड, कालरा, हेपेटाइटिस, पीलिया, डायरिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में लोग मौत के करीब भी पहुंच सकते हैं। उधर, जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार वंसल ने कहा कि रेणुकापार के इन गांवों में अभी तक टैंकर उपलब्ध कराने की रिपोर्ट नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed